10 December 2025 Daily Current Affairs in Hindi | Top 10 Daily Current Affairs 2025
10 December 2025 Daily Current Affairs in Hindi
इस पोस्ट में डेली करेंट अफेयर्स के Top 10 Current Affairs Question & Answer शामिल किये गये हैं। जो कि सभी Sarkari Naukari Exam के लिए महत्वपूर्ण है।
अगर आप SSC, BANK, RAILWAY, UPPCS, UPSC, आदि सभी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमारी वेबसाइट की करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की पोस्ट को रोज पढ़ें आपको परीक्षा के समय बहुत फायदा होगा।
Top 10 Daily Current Affairs in Hindi 2025
प्रश्न 1. दिसंबर 2025 में, सरकार ने भारत की पांडुलिपि विरासत की सुरक्षा के लिए ज्ञान भारतम मिशन लॉन्च किया। इन पांडुलिपियों को डिजिटल टेक्स्ट में बदलने के के लिए मुख्य रूप से कौन सी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है?
उत्तर- ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR)
प्रश्न 2. दिसंबर 2025 में, अनंत अंबानी को वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण में उनके नेतृत्व के लिए सबसे कम उम्र के प्राप्तकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें कौन सा पुरस्कार मिला है?
उत्तर- ग्लोबल ह्यूमेन सोसाइटी का वैश्विक मानवीय पुरस्कार
प्रश्न 3. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसका दूसरा संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
2. इसे WHO और आयुष मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
उत्तर- दोनों कथन 1 और 2 सही हैं।
प्रश्न 4. महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) ने कितने दिनों में 45,911 ऑफ-ग्रिड और कृषि पंप स्थापित किए है?
उत्तर- 30 दिनों में
प्रश्न 5. एक तीन वर्षीय भारतीय बच्चे सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने हाल ही में FIDE रेटिंग प्राप्त करके सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। उसने किस प्रकार की रेटिंग हासिल की?
उत्तर- रैपिड
प्रश्न 6. दिसंबर 2025 में, सेबी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्तियों को मुद्रीकृत करने के उद्देश्य से किस InvIT को सिद्धान्त मे मंजूरी दी है?
उत्तर- राजमार्ग इन्फ्रा InvIT
प्रश्न 7. रवीना टंडन को 2025 में PETA इंडिया का सर्वोच्च वार्षिक सम्मान किस क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है?
उत्तर- पशु कल्याण और संरक्षण
प्रश्न 8. दिसंबर 2025 में, ऑपरेशन सागर बंधु के दौरान, भारतीय नौसेना ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका में अपने राहत अभियान को सुदृढ़ किया। किस प्रकार के जहाजों की अतिरिक्त तैनाती की गई?
उत्तर- लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी जहाज
प्रश्न 9. अदानी समूह ने तेलंगाना में 2500 करोड़ रूपये के निवेश से एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित हरित डेटा क्रेंद की घोषणा की है। इसे किस शहर में स्थापित करने की योजना है?
उत्तर- हैदराबाद
प्रश्न 10. सेबी ने कौन सा नया प्लेटफार्म उद्धाटन किया है, जो पिछले रिटर्न को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करे और निवेश सलाहकारों तथा फिनफ्लुएसर्स किए गए भ्रामक दावों को रोक सके?
उत्तर- पर्रवा (PaRRVA)
यह प्रश्नोत्तर आपकी आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्तवपूर्ण है।
वार्तालाप में शामिल हों