23 December 2025 Important Current Affairs in Hindi | Top 10 Daily CA 2025
23 December 2025 Important Current Affairs in Hindi
इस पोस्ट में डेली करेंट अफेयर्स के Top 10 Current Affairs Question & Answer शामिल किये गये हैं। जो कि सभी Sarkari Naukari Exam के लिए महत्वपूर्ण है।
अगर आप SSC, BANK, RAILWAY, UPPCS, UPSC, आदि सभी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमारी वेबसाइट की करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की पोस्ट को रोज पढ़ें आपको परीक्षा के समय बहुत फायदा होगा।
Top 10 Daily CA 2025
प्रश्न 1. किस टीम ने 191 रनों की शानदार जीत के साथ पुरुष अंंडर-19 एशिया कप फाइनल जीता?
उत्तर- पाकिस्तान अंडर-19
प्रश्न 2. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप 16 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देकर 2025 में भारत को सॉवरेन लेंडिंग के तहत $4.26 बिलियन देने का वादा किया है?
उत्तर- एशियाई विकास बैंक
प्रश्न 3. भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए रिस्क-बेस्ड डिपॉजिट इंश्योरेंस फ्रेमवर्क को कहां पर मंजूरी दी है?
उत्तर- हैदराबाद
प्रश्न 4. '"वन स्टेट वन RRB" मर्जर के बाद, वित्त मंत्रालय द्वारा एक कॉमन लोगो पेश किए जाने के बाद वर्तमान में पूरे भारत में कितने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक चालू हैं?
उत्तर- 28
प्रश्न 5. ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड NS-37 सबऑर्बिटल मिशन पर अंतरिक्ष में यात्रा करने वाली पहली व्हीलचेयर वाली व्यक्ति कौन बनने वाली है?
उत्तर- मिशेला बैंथॉस
प्रश्न 6. हाल ही में, भारत ने मांडले क्षेत्र में तीन क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट (QIPs) सौपकर किस देश के साथ अपनी विकास साझेदारी को मजबूत किया, जो क्षेत्रीय सहयोग के लिए लोगों पर केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है?
उत्तर- म्यांमार
प्रश्न 7. नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल का उद्घाटन किस शहर में किया ?
उत्तर- गुवाहाटी
प्रश्न 8. नामरूप फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट
👉 अमोनिया-यूरिया प्लांट नामरूप, डिब्रूगढ़ में स्थित एक ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट हैं।
👉 यह प्लांट सालाना 12.7 लाख टन यूरिया का उत्पादन करेगा।
👉 इस प्रोजेक्ट के 2030 तक चालू होने की उम्मीद है।
प्रश्न 9. NDTV इंडियन ऑफ द ईयर 2025 में, जय शाह को किस सम्मान से सम्मानित किया गया?
उत्तर- ट्रांसफॉर्मेशनस लीडर ऑफ द ईयर
प्रश्न 10. एलन मस्क ने दुनिया के पहले व्यक्ति के रूप में किस नेट वर्थ मील के पत्थर को पार करके इतिहास रचा है?
उत्तर- $ 700 बिलियन
वार्तालाप में शामिल हों