25 December 2025 Current Affairs in Hindi | TOP 10 Daily CA 2025

 25 December 2025 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में डेली करेंट अफेयर्स के Top 10 Current Affairs Question & Answer शामिल किये गये हैं। जो कि सभी Sarkari Naukari Exam के लिए महत्वपूर्ण है। 

अगर आप SSC, BANK, RAILWAY, UPPCS, UPSC, आदि सभी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमारी वेबसाइट की करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की पोस्ट को रोज पढ़ें आपको परीक्षा के समय बहुत फायदा होगा


TOP 10 Daily CA 2025

प्रश्न 1. किस राज्य ने आधिकारिक तौर पर हांसी को अपना 23वां जिला घोषित किया हैं?
उत्तर- हरियाणा 

प्रश्न 2. हाल ही में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (National Consumer Day) कब मनाया गया है?
उत्तर- 24 दिसंबर 
➤ थीम - डिजिटल न्याय के माध्यम से कुशल और त्वरित निपटान। 

प्रश्न 3. हाल ही में 11 दिवसीय 'धनु यात्रा उत्सव' कहां मनाया गया है?
उत्तर- ओड़िशा 
➤ यह कृष्ण और कंस की पौराणिक कथाओं पर आधारित है। 
➤ ओडिशा के मुख्यमंत्री - मोहन चरण मांझी 
➤ यहां के सोनापुर बीच और गोल्डन बीच को हाल ही में ब्लू फ्लैग प्रमाणन मिला है।

प्रश्न 4. हाल ही में ISRO ने किसकी ''BlueBird Block 2' सैटेलाइट लॉन्च की है?
उत्तर- अमेरिका 
➤ अमेरिका के राष्ट्रपति - डोनाल्ड ट्रम्प (47वें) 

प्रश्न 5. हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण पोत "समुद्र प्रताप" का अनावरण किया गया है?
उत्तर- गोवा 
➤ गोवा मुक्ति दिवस 19 दिसंबर 
➤ गोवा की पारंपरिक शराब 'फेनी' को GI टैग मिला है। 
➤ गोवा की मांडवी नदी पर रोरो फेरी सेवा शुरु की गई है।

प्रश्न 6. हाल ही किसने 'कर्मश्री' योजना का नाम बदलकर "महात्मा श्री' किया?
उत्तर- पश्चिम बंगाल 
➤ पहले इसमें 75 दिन का रोजगार मिलता था, अब इसे बढ़ाकर 100 दिन कर दिया गया है। 

प्रश्न 7. हाल ही सुशासन दिवस कब मनाया जाएगा?
उत्तर- 25 दिसंबर 
➤ अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के रुप में 

प्रश्न 8. हाल ही में भारत ने श्रीलंका को कितने मिलियन डॉलर की सहायता की है?
उत्तर- 450 मिलियन डॉलर 
➤ यह सहायता चक्रवात दिवा से हुए नुकसान के राहत कार्यों के लिए दी गई है। 

प्रश्न 9. सुबनसिरी ओअर जल विद्युत परियोजना कहां है?
उत्तर- अरूणाचल प्रदेश / असम 
➤ यह भारत की सबसे बडी जल विद्युत परियोजना है। 

प्रश्न 10. ग्लोबल फूड सिटी रैंकिंग 2025-26 में शीर्ष पर कौन है?
उत्तर- नेपल्स (इटली) 
➤ भारत का मुंबई शहर इश रैंकिंग में 5वें स्थान पर है।