01 January 2026 Daily Current Affairs in Hindi \ 1 जनवरी 2026 करंट अफेयर्स

 01 January 2026 Daily Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में आप सभी को करेंट अफेयर्स के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर देखने को मिलेंगें। यह सभी प्रश्न आपके आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (RRB, NTPC, GROUP D, TECHNICIAN, ALP, UP POLICE, UP SI, UP LEKHPAL, UPSSSC, RAILWAY, BANK, UPPSC, ETC.) में महत्वपूर्ण होगें।


1 जनवरी 2026 करंट अफेयर्स 

प्रश्न 1. हाल  ही में अजय सिंघल को किस राज्य का डीजीपी नियुक्त किया गया है?
उत्तर- हरियाणा 
👉 राजधानी - चंडीगढ़ 👉 मुख्यमंत्री - नायब सिंह सैनी 👉 राज्यपाल - प्रोफेसर असीम कुमार घोष 
👉 चंडीगढ़ देस का पहला झुग्गी मुक्त शहर बना है। 
👉 हांसी हरियाणा का 23वां जिला बना और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला से राफेल में उड़ान भरी। 
👉 अमित शाह ने मानेसर से NSG केंद्र की आधारशिला रखी। 
👉 पहला QR आधारित ट्रैफिक चालान कियोस्क गुरुग्राम में और पहला इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग स्टेशन सोनीपत में स्थापित हुआ। 
👉 लाडो लक्ष्मी योजना को मंजूरी मिली और हरियाणा ने अंडर-15 मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीती। 
👉 नेशनल पार्क / वाइल्ड लाइफ सेंचुरी - कालेश्वर, सुल्तानपुर, खोली रेतान, बीहड़ शिकारगढ़, नाहर, चिलचिला, खपरवास 
👉 भिवानी जिले के हडप्पा स्थल 'मिताथल' और 'तिगराणा' को संरक्षित घोषित किया गया। 
👉 नीलगाय को मारने की अनुमति दी गई और ब्लिंकिट ने गुरुग्राम में 10 मिनट में एम्बुलेंस सेवा शुरु की। 
👉 अंतर्राष्ट्रीय सौर  गठबंधन (ISA) का मुख्यालय गुरुग्राम में है। 

प्रश्न 2. पारंपरिक डाक सेवा को बंद करने वाला पहला देश कौन बना है?
उत्तर- डेनमार्क 
👉 राजधानी - कोपेनहेगन, 👉 मुद्रा - डेनिश क्रोन , 👉 पीएम - मेटे फ्रेडरिक्सन 
👉 महिला शांति और सुरक्षा इंडेक्स 2025-26 में डेनमार्क पहले स्थान पर रहा। 

प्रश्न 3. किसे FCI (भारतीय खाद्य निगम) का प्रमुख बनाया गया है?
उत्तर- आर. के. अग्रवाल 
👉 अटल स्मृति न्यास के अध्यक्ष - एम. वेंकैया नायडू  
👉 अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लखनऊ में 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्धाटन किया। 
👉 BWF एथलीट कमीशन की चेयरपर्सन - पीवी सिंधु 
👉 रेल विकास निगम के CMD - सलीम अहमद 
👉 IMS से ग्रेजुएट होने वाली पहली महिला अधिकारी - साईं यादव 

प्रश्न 4. साउथ पोल तक स्कीइंग करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला कौन बनी हैं?
उत्तर- काम्या कार्तिकेयन 
👉 वे 18 वर्ष की है, नौसेना अधिकारी की बेटी है और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की ऐसी महिला बनी है। 

प्रश्न 5. किसे एनआईए प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार मिला है?
उत्तर- राकेश अग्रवाल 

प्रश्न 6. किसे बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया?
उत्तर- आलोक राज (पूर्व डीजीपी) 
👉 राजधानी - पटना 👉 सीएम- नीतीश कुमार 👉 राज्यपाल - आरिफ मोहम्मद खान 
👉 मैथिली संविधान में दर्ज इकलौती बिहारी भाषा है। 
👉 'उन्मेष साहित्य उत्सव' पटना में हुआ। 
👉 मरियम फातिमा बिहार की पहली महिला FIDE मास्टर बनीं। 
👉 रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर का उद्धाटन राजगीर (नालंदा) में हुआ। 
👉 पीएम मोदी ने गंगा नदी पर ओटा सिमरिया पुल का उद्धाटन किया। 

प्रश्न 7. कहां 'भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान संगठन' की स्थापना की जाएगी?
उत्तर- गांधीनगर (गिफ्ट सिटी) गुजरात 

प्रश्न 8. दिल्ली सरकार किस IIT के सहयोग से एआई आधारित शिकायत निवारण प्रणाली शुरु करेगी?
उत्तर- IIT कानपुर 
👉 सुपर कंप्यूटर लॉन्च  - IIT पटना 
👉 एआई लैब असिस्टेंट विकसित - IIT दिल्ली 
👉 ग्लोबल AI कॉन्क्लेव और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए 'रिंग वन' लॉन्च - IIT मद्रास 
👉 इमारतों का तापमान नियंत्रित करने वाला स्मार्ट पॉलीमर जेल - IIT भिलाई 
👉 NCERT ने एड-टेक अनुसंधान के लिए IIT मद्रास से समझौता किया। 
👉 स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने IIT दिल्ली के साथ समझौता किया। 


प्रश्न 9. एस. कृष्णा स्वामी का निधन हुआ है, वे कौन थे?
उत्तर- फिल्म निर्माता (88 वर्ष की आयु) 

प्रश्न 10. भारत किस देश को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है?
उत्तर- जापान 
👉 शीर्ष 3 देश - USA, चीन, जर्मनी 
👉 जापान की राजधानी - टोक्यो 👉 मुुद्रा - येन 👉 पीएम - साने ताकाची (पहली महिला पीएम) 
👉 'वीर गार्जियन 2025' अभ्यास भारत और जापान के बीच हुआ। 
👉 मसाको नोजावा को सांस्कृतिक योग्यता पुरस्कार मिला। 
👉 20वीं विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो में हुई। 
👉 पीएम मोदी ने पूर्व जापानी पीएम शिगेरु को पत्थर और चांदी की चॉपस्टिक का बाउल दिया था, बदले में उन्हें 'दारुमा गुड़िया' मिली 

प्रश्न 11. नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में नीरु ढ़ांडा ने कौन सा पदक जीता है?
उत्तर- स्वर्ण पदक (वे मध्य प्रदेश की है) 

प्रश्न 12. महिला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन बनी है?
उत्तर- दीप्ति शर्मा (152 विकेट ) 
👉 स्मृति मंधाना 10,000 रन बनाने वाली पहली और टी-20 में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 

प्रश्न 13. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डेजर्ट साइक्लोन' का दूसरा संस्करण संपन्न हुआ?
उत्तर- UAE (अबू धाबी में) 
👉 राजधानी- अबू धाबी 👉 मुद्रा - दिरहम 👉 राष्ट्रपति - मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 
👉 ब्रिज समिट 2025 अबू धाबी में और जेटेक्स ग्लोबल दुबई में हुआ। 

प्रश्न 14. किस राज्य में 'इमोइनु इरातपा' त्योहार मनाया गया?
उत्तर- मणिपुर 
👉 राजधानी - इंफाल 👉 सीएम- एन. बीरेन सिंह 

प्रश्न 15. किस देश में भारतीय निर्यात अब ड्यूटी फ्री हुआ है?
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया 
👉 राजधानी - कैनबरा, 👉 पीएम - एंथनी अल्बनीज 
👉 वोट न डालने पर 20 डॉलर का जुर्माना लगता है। 
👉 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन। 
👉 विक्टोरिया यूनिवर्सिटी 2026 तक गुरुग्राम में कैंपस खोलेगी। 
👉 'ऑस्ट्रा हिंद 2025' अभ्यास पर्थ में हुआ। 
👉 सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर पर्यटन की ब्रांड एंबेडसर बनीं।