04 January 2026 Daily Current Affairs in Hindi | Top Daily Current Affairs 2026

04 January 2026 Daily Current Affairs in Hindi.

इस पोस्ट में आप सभी को करेंट अफेयर्स के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर देखने को मिलेंगें। यह सभी प्रश्न आपके आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (RRB, NTPC, GROUP D, TECHNICIAN, ALP, UP POLICE, UP SI, UP LEKHPAL, UPSSSC, RAILWAY, BANK, UPPSC, ETC.) में महत्वपूर्ण होगें।


Top Daily Current Affairs 2026

प्रश्न 1. अंतर्राष्ट्रीय मन शरीर कल्याण दिवस कब मनाया गया?
उत्तर- 3 जनवरी 
✏ 1 जनवरी - वैश्विक परिवार दिवस 
✏ 2 जनवरी - विश्व अंतर्मुखी दिवस 
✏ 23 सितंबर - आयुष दिवस 
✏ 4 दिसंबर - अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस 
✏ 10 दिसंबर - मानवाधिकार दिवस 
✏ 19 दिसंबर - गोवा मुक्ति दिवस 
✏ 23 दिसंबर - किसान दिवस 
✏ 25 दिसंबर - सुशासन दिवस 

प्रश्न 2. अमेरिकी सेना ने किस देश पर हमला किया और राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया है?
उत्तर- वेनेजुएला 
✏ वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी सहित बेडरूम से गिरफ्तार किया गया। 
✏ 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की 'मारिया कोरिना मचाडो' को मिला था।
✏ वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) भंडार है। 
✏ अमेरिका ने उन पर ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों का आरोप लगाया था। 

प्रश्न 3. हाल ही में किसे पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
उत्तर- जस्टिस संगम कुमार साहू 
✏ केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस - जस्टिस सोमेन सेन 
✏ मेघालय हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस - जस्टिस रेवती प्रशांत 
✏ हरियाणा DGP - अजय सिंघल 
✏ अटल स्मृति न्यास अध्यक्ष - एम वेंकैैया नायडू 
✏ BWF एथलीट्स कमीशन चेयरपर्सन - पीवी सिंधु 
✏ SBI MD - रवि रंजन 

प्रश्न 4. ऊर्जा अवसंरचना पर साइबर हमलों से निपटने के लिए समिति  का गठन किसने किया है?
उत्तर- गुजरात 
✏ गुजरात कपास और प्रोसेस्ड आलू के उत्पादन में शीर्ष पर है। 
✏ गुजरात सोलर रूफ टॉप इंस्टॉलेशन में अग्रणी राज्य है। 
✏ 'गिर नेशनल पार्क' (गुजरात) एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध है। 
✏ गुजरात 33 साल बाद फिर से टाइगर स्टेट घोषित हुआ। 
✏ गांधीनगर में अर्थ समिट 2025 और भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान संगठन की स्थापना होगी।

प्रश्न 5. हाल ही में किसने साउथ वेस्टर्न एयर कमांड का कार्यभार संभाला?
उत्तर- एयर मार्शल तेजेंद्र सिंह 

प्रश्न 6. किस देश के खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया है?
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया 
✏ ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने वाला दुनिया का पहला देश बना। 
✏ ऑस्ट्रेलिया में वोट न देने पर नागरिक पर 20 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का जुर्माना लगता है। 
✏ 21 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया ने 'चिंतन दिवस' घोषित किया है। 
✏ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल से सन्यास लिया । 
✏ ऑस्ट्रेलिया ने IVF तकनीक से कंगारू का भ्रूण बनाया है। 

प्रश्न 7. हाल ही में कहां भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी गई?
उत्तर- छत्तीसगढ़ 
✏ छत्तीसगढ़ का 'बालोद जिला' भारत का पहला आधिकारिक बाल विवाह मुक्त जिला घोषित हुआ है। 
✏ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर में 'शांति शिखर मेडिटेशन सेंटर' और छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्धाटन किया (जिसमें वाजपेयी जी की प्रतिमा लगी है।) 
✏ खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 का आयोजन छत्तीसगढ़ में होगा। 

प्रश्न 8. 44वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप किस शहर में शुरु हुई है ?
उत्तर- बेंगलुरु 
✏ इसरो का मुख्यालय बेंगलुरु में है। 

प्रश्न 9. इफको (IFFCO) साहित्य सम्मान 2025 किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर- मैत्री पुष्पा 
✏ इफको की स्थापना - 1967
✏ इफको का मुख्यालय - नई दिल्ली 

प्रश्न 10. हाल ही में जन्म दर बढ़ाने के लिए किस देश ने गर्भनिरोधकों पर कर (Tax) लगाया है?
उत्तर- चीन 
✏ चीन ने कॉन्ट्रासेप्टिव्स पर 13% वैट (VAT) लगाया है क्योंकि वहां जनसंख्या घट रही है। 
✏ चीन स्टील और तंबाकू का सबसे बड़ा उत्पादक है। 
✏ चीन की 'झांग डामू' को 2025 का 'मोस्ट अचीव्ड चाइनीज अवार्ड' मिला। 
✏ 2025 में रोबोट्स का ओलंपिक चीन में हुआ। 

प्रश्न 11. प्रधानमंत्री मोदी ने कहां भगवान बुद्ध से संबंधित पिपरावा के पवित्र अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया?
उत्तर- नई दिल्ली 
✏ पिपरावा उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले में है, जहां बुद्ध के अवशेष मिले थे। 

प्रश्न 12. हाल ही में किसने क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और ट्रेडिंग को कानूनी मान्यता दी है?
उत्तर- तुर्कमेनिस्तान 

प्रश्न 13. किस राज्य ने उदासीन भक्तों के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरु की है?
उत्तर- असम 
✏ ब्रम्हचारी वैष्णव भिक्षुओं को प्रतिमाह 1500 रू. दिए जाएंगे। 
✏ असम चाय उत्पादन में शीर्ष पर है। 
✏ 2025 में असम में एक भी गैंडे का शिकार नहीं हुआ। 
✏ देहिंग पटकई नेशनल पार्क को पूर्व का अमेजन कहा जाता है। 
✏ नुमालीगढ़ रिफाइनरी को 27वां नवरत्न दर्जा मिला और यह विश्व का पहला बांस एथेनॉल संयंत्र स्थापित हुआ। 

प्रश्न 14. किस मंत्रालय ने अपना नया लोगो जारी किया है?
उत्तर- सांख्यिका मंत्रालय 
✏ लोगो में अशोक चक्र के बीच में रुपये का सिंबल और बढ़ते आंकड़ों को दर्शाया गया है। 

प्रश्न 15. किस राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के उनको अंतिम मूल वेतन का 50% देने की गारंटी दी है?
उत्तर- तमिलनाडू 
✏ तमिलनाडू लौंग उत्पादन में शीर्ष पर है। 
✏ जल्लीकट्टू यहां का प्रसिद्ध खेल है। 
✏ चेन्नई वास्तविक समय बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली शुरु करने वाला पहला शहर बना है। 
✏ भारत के पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व तमिलनाडू की पाक खाड़ी में है।
✏ स्वयं सहायता समूहों के लिए पहचान पत्र जारी करने वाला पहला राज्य तमिलनाडू है 

रिवीजन वन लाइनर  
✏ भारत डंपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन में विश्व में शीर्ष पर है। 
✏ पारंपरिक डाक सेवा बंद करने वाला पहला देश डेनमार्क बना। 
✏ भारत का पहला वन विश्वविद्यालय गोरखपुर में स्थापित होगा। 
✏ दुनिया का सबसे बड़ा मखाना उत्पादक देश भारत है ( भारत में बिहार शीर्ष पर) 
✏ इजराइल का 2026 का शांति पुरस्कार डोनाल्ड ट्रंप को मिलेगा। 
✏ भारत जापान को पछाड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 
✏ गुजरात 33 साल बाद फिर से टाइगर स्टेट घोषित हुआ।