05 January 2026 Daily Current Affairs in Hindi | Top Daily Current Affairs 2026
05 January 2026 Daily Current Affairs in Hindi
इस पोस्ट में आप सभी को करेंट अफेयर्स के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर देखने को मिलेंगें। यह सभी प्रश्न आपके आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (RRB, NTPC, GROUP D, TECHNICIAN, ALP, UP POLICE, UP SI, UP LEKHPAL, UPSSSC, RAILWAY, BANK, UPPSC, ETC.) में महत्वपूर्ण होगें।
Top Daily Current Affairs 2026
प्रश्न 1. हाल ही में विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर- 4 जनवरी
➤ यह लुई ब्रेल (ब्रेल लिपि के आविष्कारक) की जयंती है। इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी।
➤ वैश्विक परिवार दिवस - 1 जनवरी
➤ विश्व अंतर्रमुखी दिवस - 2 जनवरी
➤ अंतर्राष्ट्रीय मन-शरीर कल्याण दिवस - 3 जनवरी
प्रश्न 2. हाल ही में डेलसी रोड्रिग्ज किस देश की अंतरिम राष्ट्रपति बनी हैं?
उत्तर- वेनेजुएला
➤ अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ड्रग तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया है। वेनेजुएला मेें दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल भंडार है।
➤ वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला है।
➤ राजधानी - कराकस
➤ मुद्रा - वेनेजुएला बोलीवर
प्रश्न 3. NTCA की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में भारत में कितने बाघों की मौत हुई?
उत्तर- 166
➤ सबसे अधिक बाघ मध्य प्रदेश में हैं, और वहां अकेले 55 बाघों की मौत हुई है।
➤ प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत 1973 में और प्रोजेक्ट एलीफेंट की शुरुआत 1992 में हुई थी।
प्रश्न 4. वित्त वर्ष 2026 में भारत के निवेश चार्ट में सर्वोच्च स्थान किस राज्य को प्राप्त हुआ?
उत्तर- आंध्र प्रदेश (25.3% निवेश के साथ)
➤ आंध्र प्रदेश फलों (विशेषकर केले ) के उत्पादन में शीर्ष पर है।
➤ आंध्र प्रदेश की पोंडरू खादी को जीआई टैग मिला है।
➤ सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सबसे धनी मुख्यमंत्री है।
➤ आंध्र प्रदेश ने शिक्षा के लिए 'थल्लिकी वंदनम' योजना शुरु की है।
➤ तिरुपति में 'स्पेस सिटी ' और राज्य में भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय पुस्तकालय बनेगा।
प्रश्न 5. भारत का पहला सरकारी अस्पताल आधारित AI क्लीनिक कहां स्थापित किया गया है?
उत्तर- ग्रेटर नोएड़ा
➤ मोबाइल टेम्पर्ड ग्लास की भारत की सबसे बड़ी फैक्ट्री नोएडा में स्थापित हुई है।
प्रश्न 6. किस राज्य सरकार ने स्कूलों में अखबार पढ़ना अनिवार्य किया है?
उत्तर- राजस्थान
➤ यह उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा राज्य बना है जिसने यह अनिवार्य किया है।
➤ राजस्थान के एनजीओ 'एजुकेट गर्ल्स' को 2025 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला है।
➤ 'सिलीसेढ़ झील' भारत की 96वीं रामसर साइट बनी है।
➤ जैसलमेर में 'शौर्य वन ' का उद्घाटन हुआ। 'सांगरी वन ' को जीआई टैग मिला है।
प्रश्न 7. 3 जनवरी 2026 को सावित्रीबाई फुले की कौन सी जयंती मनाई गई?
उत्तर- 195वीं
➤ उन्हें भारत में महिला शिक्षा की जननी माना जाता है।
प्रश्न 8. 'शब्दोत्सव साहित्य उत्सव' का आयोजन कहां हुआ है?
उत्तर- नई दिल्ली (मेजर ध्यानचंद स्टेडियम )
प्रश्न 9. किसने 'स्किल द नेशन चैलेंज' लॉन्च किया है?
उत्तर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
➤ राष्ट्रपति ने अंबाला एयरबेस से राफेल जेट से उड़ान भरी थी।
➤ कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से आईएनएस वागीर में जल के भीतर यात्रा की थी।
प्रश्न 10. सदानंद दाते किस राज्य के नए डीजीपी बने हैं?
उत्तर- महाराष्ट्र
➤ वे 26/11 हमले के समय एटीएस चीफ थे। उन्होंने रश्मि शुक्ला का स्थान लिया है।
➤ महाराष्ट्र में 'गणेश उत्सव' को राज्य उत्सव घोषित किया गया है।
➤ महाराष्ट्र प्याज और अंगूर उत्पादन में शीर्ष पर है।
➤ कृषि में सौर ऊर्जा के उपयोग में अग्रणी राज्य है।
प्रश्न 11. झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर- जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक
➤ पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस- जस्टिस संगम कुमार साहू
➤ केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस - जस्टिस सोमेन सेन
प्रश्न 12. अग्नि-5 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल रात्रि परीक्षण कहां किया गया है?
उत्तर- ओड़िशा (व्हीलर द्वीप / एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप )
➤ ओडिशा की 'काई चटनी' को जीआई टैग मिला है।
➤ हथकरघा ब्रांड एंबेसडर - माधुरी दीक्षित
➤ सीएम - मोहन चरण माझी
➤ पहली महिला मुख्य सचिव बनीं - अनु गर्ग
➤ 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन ओडिशा में हुआ।
प्रश्न 13. फोटो पर्यटन के कारण आवास में अशांति के चलते पश्चिमी घाट में किस स्थल पर किस प्रजाति के विलुप्त होने की सूचना दी गई?
उत्तर- गैलेक्सी फ्रॉग
प्रश्न 14. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग कितना हो गया है, जो मजबूत हो रही बाह्य वित्तीय स्थिरता को दर्शाता है?
उत्तर- 696.6 बिलियन डॉलर
प्रश्न 15. किस भारतीय शहर में नगर पालिका के पेयजल में सीवेज संदूषण ने एक गंभीर जन स्वास्थ्य संकट को जन्म दिया, जिससे मौतें और अस्पताल में भर्ती होने की घटनाएं हुई ?
उत्तर- इंदौर
रिवीजन वन-लाइनरर्स
➤ भारत डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन में विश्व में शीर्ष पर है।
➤ डेनमार्क ने पारंपरिक डाक सेवा बंद कर दी है।
➤ भारत का पहला वन विश्वविद्यालय गोरखपुर में स्थापित होगा ।
➤ दुनिया का सबसे बड़ा मखाना उत्पादक देेश भारत (बिहार शीर्ष राज्य) बन गया है।
➤ भारत दूध उत्पादन में विश्व में शीर्ष पर है(उत्तर प्रदेश शीर्ष राज्य)
➤ इजराइल का 2026 का शांति पुरस्कार डोनाल्ड ट्रंप को मिलेगा।
➤ भारत जापान को पछाड़कर विश्व की चौथी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन गया है।
➤ गुजरात 33 साल बाद पुनः टाइगर स्टेट घोषित हुआ है।
वार्तालाप में शामिल हों