06 January 2026 Daily Current Affairs in Hindi | TOP Daily Current Affairs 2026

06 January 2026 Daily Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में आप सभी को करेंट अफेयर्स के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर देखने को मिलेंगें। यह सभी प्रश्न आपके आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (RRB, NTPC, GROUP D, TECHNICIAN, ALP, UP POLICE, UP SI, UP LEKHPAL, UPSSSC, RAILWAY, BANK, UPPSC, ETC.) में महत्वपूर्ण होगें।


TOP Daily Current Affairs 2026

प्रश्न 1. राष्ट्रीय पक्षी दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर- 5 जनवरी 
➥ 1 जनवरी ः वैश्विक परिवार दिवस 
➥ 4 जनवरी ः विश्व ब्रेल दिवस 

प्रश्न 2. यूक्रेन के आर्थिक विकास के लिए नया सलाहकार किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर- क्रिस्टिया फ्रीलैंड 
➥ भारत ने यूक्रेन को 'भीष्म क्यूब' (पोर्टेबल अस्पताल) भेंट किए थे । 
➥ क्रिप्टो करेंसी के मामले में यूक्रेन दुनिया में शीर्ष पर है। 
➥ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को 'जॉन एफ कैनेडी पुरस्कार' मिला है। 

प्रश्न 3. कौन दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बना है?
उत्तर- भारत (चीन को पीछे छोडकर) 
➥ भारत मखाना (बिहार शीर्ष पर) और दूध उत्पादन में शीर्ष पर है। 
➥ भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा पेटेंट फाइल करने वाला देश बन गया है। 

प्रश्न 4. हाल ही में किसने 44 वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप जीती?
उत्तर- कर्नाटक (महाराष्ट्र को हराकर ) 
➥ कर्नाटक ः कॉफी, मक्का और नारियल उत्पादन में शीर्ष पर है। 
भानु मुश्ताक और दीपा भास्ती को उनके उपन्यास के लिए 'इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2025' मिला। 
➥ अनिल कुंबले को कर्नाटक वन विभाग का राजदूत बनाया गया था। 

प्रश्न 5. PWD ने कहां सड़क संकेतों पर QR कोड लगाना अनिवार्य कर दिया है?
उत्तर- दिल्ली 
➥ इसे PWD सेवा ऐप से लिंक किया जाएगा ताकि नागरिक सड़कों/साइन बोर्ड की शिकायत कर सकें। 

प्रश्न 6. किस राज्य का लिंगानुपात 2025 में तेजी से बढ़कर 923 हो गया है?
उत्तर- हरियाणा (पहले 910) 
➥ चंडीगढ़ भारत का पहला झुग्गी मुक्त शहर बना है। 
➥ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ः उन्होंने अंबाला एयरबेस (हरियाणा) से राफेल जेट में उड़ान भरी और कर्नाटक के कारवार बंदरगाह पर आईएनएस वागीर में जल के नीचे यात्रा  की। 
➥ हरियाणा के भिवानी जिले में हड़प्पा स्थल 'मिताथल' और 'टेघरान' को संरक्षित घोषित किया गया। 

प्रश्न 7. भारतीय सेना ने 'सूर्यास्त्र रॉकेट सिस्टम'  के लिए किसके साथ समझौता किया है?
उत्तर- इज़राइल 
➥ इजराइल संसद का नाम - नेसेट 
➥ तेल अवीव में एक सड़क का नाम टैगोर के नाम पर रखा गया है। 
➥ इजराइल ADB (एशियन डेवलपमेंट बैंक) का 69वां सदस्य बना है। 
➥ डोनाल्ड ट्रंप को इज़राइल अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देगा। 

प्रश्न 8. कहां 9वें सिद्ध दिवस समारोह का आयोज हुआ?
उत्तर- चेन्नई 
➥ सिद्ध दिवस 6 जनवरी को मनाया जाता है। यह आयुष (AYUSH - Ayurveda, Yoga, Unani, Siddha, Homeopathy) का हिस्सा है।। 

प्रश्न 9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया है?
उत्तर- वाराणसी 

प्रश्न 10. किसने 'खत-ए-मोदीः लाल किला की प्राचीर से' नामक पुस्तक का विमोचन किया?
उत्तर - धर्मेंद्र प्रधान 
➥ यह पुस्तक 2014-2025 तक लाल किले से दिए गये पीएम मोदी के भाषणों का संकलन है। 

प्रश्न 11. पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर- नंदिनी चक्रवर्ती 
➥ SBI MD - रवि रंजन 
➥ FCI प्रमुख - रविंद्र कुमार अग्रवाल
➥ NIA प्रमुख - राकेश अग्रवाल

प्रश्न 12. कहां 'स्मार्ट ग्रीन एक्वाकल्चर (RAS)' का उद्घाटन किया गया?
उत्तर- तेलंगाना 
➥ तेलंगाना ः चपाता मिर्च (टमाटर जैसी दिखने वाली ) को जीआई टैग मिला। 
➥ भारत का पहला 'बायो प्रोसेसिंग प्लांट' और 'सेमीकंडक्टर नवाचार संग्रहालय' हैदराबाद में खुला है। 

प्रश्न 13. भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है?
उत्तर- सजोर्ड मारिजने 

प्रश्न 14. दूरदर्शन न्यूज (DD News) की महानिदेशक का कार्यभार  संभाला है?
उत्तर- ममता वर्मा 

प्रश्न 15. सदानंद दाते किस राज्य के DGP बने हैं?
उत्तर- महाराष्ट्र